यूपी बोर्ड परीक्षा के केन्द्र निर्धारण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न


Uploaded Image

जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 के लिए परीक्षा केन्द्र निर्धारण नीति के अंतर्गत जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र निर्धारण से संबंधित शासन द्वारा निर्धारित नीति, मानक एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त बिंदुओं को समिति के समक्ष विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। उन्होंने प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों के संबंध में उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं निर्धारित मानकों से समिति को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन के संबंध में गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए कुछ प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों की स्थलीय जांच कराने के निर्देश संबंधित उप जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित उप जिलाधिकारी प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक बिंदुओं की जांच सुनिश्चित करें तथा जांच के उपरांत अपनी रिपोर्टजिला विद्यालय निरीक्षक कोउपलब्ध कराएं, जिससे प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने समिति के सदस्यों से यह भी अपेक्षा की कि यदि किसी प्रस्तावित परीक्षा केन्द्र के संबंध में कोई अतिरिक्त तथ्य, आपत्ति अथवा सुझाव हो तो उसे समिति के संज्ञान में लाया जाए, ताकि सभी पहलुओं पर विचार करते हुए नियमानुसार परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया जा सके।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर बल दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा0), उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित समाहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।