18 नवंबर को सुबह 7 से 10 बजे तक पांच विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


Uploaded Image


मऊ। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड, अधिशासी अभियंता अरशद राईनी विद्युत प्रेषण खंड मऊ द्वारा बताया गया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र मऊ ओल्ड से निर्गत 33 केवी फीडरों के अनुरक्षण कार्य के दृष्टिगत दिनांक 18 नवंबर 2026 को प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत उपकेंद्र मऊ ओल्ड का शटडाउन प्रस्तावित है।
उक्त शटडाउन के कारण 18 नवंबर को प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे निम्नलिखित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र प्रभावित रहेंगे जिसमें 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रहजनिया, 33/33 केवी विद्युत उपकेंद्र भीटी न्यू, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भीटी, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हॉस्पिटल तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र 10 एमवीए प्रथम एवं द्वितीय।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें तथा विभागीय अनुरक्षण कार्य में सहयोग करें।