दीक्षांत समारोह में मैनपुरी की बेटी खुशी ने एक बार फिर जनपद का मान बढ़ाया, एमएससी गणित में हासिल किए दो स्वर्ण पदक 



Uploaded Image

मैनपुरी। 92वें दीक्षांत समारोह, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज, मैनपुरी की छात्रा खुशी श्रीवास्तव (सुपुत्री डॉ राकेश कुमार श्रीवास्तव, गणित प्रवक्ता एवं श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, वरिष्ठ अध्यापिका) को महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के द्वारा दो स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

डॉ. मनोहर रे स्मृति स्वर्ण पदक तथा कृष्णा कुमारी देवी स्वर्ण पदक छात्रा खुशी श्रीवास्तव को एमएससी में गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किए गए हैं।