मऊ: जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया कि किक्रेट में बैटिंग-बालिंग से अपना कैरियर चमकाने वाले युवाओं और वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। एसोसिएशन द्वारा एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अंपायर, सीनियर सहित अनेक पदों चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि तीन अगस्त है। इस वर्कशॉप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी 9151625409 / 9415884590 / 9125702375 पर संपर्क कर फार्म प्राप्त कर सकते हैं। डॉ सिंह ने बताया कि किक्रेट जगत से जुड़े खिलाड़ियों के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है। जनपद सहित मंडल के क्रिकेट विशेषज्ञों एवं खिलाड़ियों के उत्तरोत्तर विकास के लिए सभी तरह का यथोचित प्रयास किया जाएगा।
HomeUnlabelled
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने आयोजित किया वर्कशॉप ,क्रिकेट विशेषज्ञों को मिलेगी नौकरी: डॉ संजय सिंह
