विश्व रक्तदान दिवस पर मानवता की मिसाल,रक्तदान महादान


विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मऊ के दिव्यांग युवा समाजसेवी अभिषेक पाण्डेय जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा हाल
Uploaded Image

ही में राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित हुए। युवाओं के साथ मिलकर प्रकाश हॉस्पिटल ब्लड बैंक, मऊ में रक्तदान अभियान में सहभागिता की तथा अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि "रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।" उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर कई युवाओं ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। जिसमें सुनील यादव जी का प्रयास सराहनीय रहा। जिनके एक बुलाए पर युवाओ की फौज ने रक्तदान के लिए लाइन लगा दी। सभी युवाओं का तहे दिल से आभार।
"रक्तदान करें, जीवन बचाएं"
 एक बूंद रक्त – कई जिंदगियों के लिए नई उम्मीद।