अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर घोसी कस्बा स्थित इंदु प्रकाश नर्सिंग कॉलेज पर पूर्व संध्या पर छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घोसी कस्बा स्थित इंदु प्रकाश नर्सिंग कॉलेज पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया,जिसमें छात्राओं को सम्मानित किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश राय जॉइन सेक्रेटरी बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन रहे, वेद प्रकाश राय जी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के इतिहास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है श्री राय ने छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं मैडल देकर सम्मानित किया और अपने संबोधन से उनका उत्साहवर्धन किया, प्रकाश ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डॉ मनीष राय ने कहा की कठिन परिश्रम से लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है,संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय ने कहा कि अंतरिक्ष से लेकर पनडुब्बी का साफ संचालन महिलाएं कर रही हैं,देश में महिलाएं मजबूती के साथ अपनी प्रतिभा के दम पर देश की सेवा कर रही हैं, आईएएस आईपीएस की परीक्षा पास करना और स्वास्थ्य सेवा सहित सामाजिक कार्यों में भी महिलाओं का विशेष योगदान है और परिवार के साथ अपने देश समाज और माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं,कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक संकल्प बहुत ही जरूरी है, उन्होंने कहा इंदु नर्सिंग कॉलेज सभी संसाधनों से युक्त है,इस कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर मनीष राय की सराहना करते हुवे कहा कि डॉक्टर मनीष राय द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दिया जाना अतुलनीय है, इससे स्थानीय बच्चे शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार के साथ साथ समाज की भी सेवा कर रहे हैं और अच्छे पदों पर नौकरी भी प्राप्त कर रहे हैं, डॉक्टर मनीष राय ने कहा की मन में नकारात्मक भाव कभी भी नहीं आने देना चाहिए पूरे उत्साह के साथ अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए स्वास्थ्य सेवा एक बहुत बड़ी समाज सेवा है उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि अपने मऊ जनपद के लोग उच्च शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा से  कभी वंचित न रहे ,संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर अध्यक्ष डॉक्टर मनीष राय और इंदु प्रकाश नर्सिंग कॉलेज के  प्रिंसिपल पार्थिबन. सी ने सम्मानित किया,डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर संदीप राय,भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद चौधरी, काछी ग्राम सभा के पूर्व प्रधान अनिल राय समाजसेवी रजनीश राय रमेश शर्मा, इंदु प्रकाश नर्सिंग स्कूल के प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया*