अभाविप ने निकाला समरस भारत विचार यात्रा और किया संगोष्ठी कार्यक्रम

दोहरीघाट मऊ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दोहरीघाट नगर द्वारा बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में समरस भारत विचार यात्रा व संगोष्ठी संपन्न हुआ ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित समरस भारत विचार यात्रा  दोहरीघाट नगर में पार्वती पीजी कॉलेज के मैदान से नगर भ्रमण करते हुए मंगलम वाटिका चौहान चौक पर जाकर मंगलम वाटिका के परिसर में संगोष्ठी से संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य रूप से प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम , राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ,नगर अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा,नगर मंत्री शुभांशु वर्मा  की गरिमामय उपस्थिति रही।

प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने कहा था: "मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सिखाता है।"
यह वाक्य आज भी उतना ही प्रासंगिक है और हमें निरंतर प्रेरित करता है।यह दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि एक समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, समानता और परस्पर सहयोग में निहित होती है। विविधता हमारे देश की पहचान है—भाषा, संस्कृति, धर्म, परंपराएँ—सब अलग-अलग होते हुए भी हमें एक सूत्र में पिरोते हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रक्रिया है, जो तभी संभव होती है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति—चाहे उसका वर्ग, जाति, धर्म, भाषा या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो—सम्मान और समान अवसरों का अनुभव करे।
समरसता केवल बड़े-बड़े मंचों से नहीं आती—यह आती है घर से,विद्यालयों से,कार्यस्थलों से,और सबसे अधिक हमारे विचारों से।
हमारे छोटे-छोटे कदम—किसी की सहायता करना, सभी के साथ समान व्यवहार करना, किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करना—समरस समाज निर्माण की नींव बनते हैं।

नगर अध्यक्ष डॉ० दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि आज की संगोष्ठी, यात्रा का उद्देश्य भी इसी विचार को आगे बढ़ाना है कि हम कैसे एक अधिक संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन कर दुर्गेश मिश्रा ने किया। संचालन नगर मंत्री शुभांशु वर्मा ने किया।

इस दौरान प्रांत मीडिया सहसंयोजक अविनाश गुप्ता,विभाग संगठन मंत्री रंजीत सिंह, जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रियांशु वर्मा,शिवम विश्वकर्मा ,अनुज जायसवाल , आरव त्रिपाठी, कृष्णानंद तिवारी,अवनीश मौर्या,शिवम मद्धेशिया,विशाल,शिवांग,सत्यम, साहिल,अनुराग,आदित्य,आयुष, उत्कर्ष,संस्कार,सत्यम,अभिषेक, हिमांशु  सहित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।