देव उठावनी एकादशी का व्रत अनुष्ठान करने से पूरे वर्ष का फल प्राप्त होता है

​देव उठावनी एकादशी के दिन ब्रह्मांड के पोषणकर्ता श्री विष्णु भगवान  चातुर्मास के शयन के पश्चात जागकर जगत को प्रकाशित करते है।कार्तिक मास की एकादशी का व्रत अनुष्ठान करने से पूरे वर्ष भर की एकादशी के व्रत का पुण्य प्राप्त होता है ।उक्त विचार है श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल के।वे नगर के श्री राम नगर ब्रम्ह स्थान पर आशीष प्रजापति के निवास पर आयोजित श्री सुंदर काण्ड पाठ के दौरान उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे।इस अवसर पर डा रामगोपाल आशीष सिंह सुनील चौबे अजय मिश्र तथा रिंकू मिश्र और मनोज तिवारी आदि ने विभिन्न मनमोहक स्वरों में श्री सुंद


र काण्ड पाठ किया।इस अवसर पर समिति के प्रमुख रविप्रकाश बरनवाल वेदनारायण मिश्र तथा अरुण वर्मा ने सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ महा यज्ञ में सभी सदस्यों को तन मन और धन से लग जाने का आवाहन किया । आशीष प्रजापति की सुपुत्री पीहू का जन्मदिनधूमधाम से मनाया गया।अंत में आरती और भजन तथा प्रसाद वितरित किया गया।