महिला सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य महाअभियान का शुभारंभ...डॉ अरविंद श्रीवास्तव

भारत सरकार और आयुष विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी मऊ डॉ अंजू गुप्ता के मार्गदर्शन में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सरसेना मऊ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेचुई के संयुक्त तत्वावधान में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महाअभियान पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ।

ब्लॉक प्रमुख रानीपुर मऊ अरुण सिंह ने फीता काटकर इस अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद ने बताया कि यह महाभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, जांच और इलाज किया जाएगा।

मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने कहा कि महिला किसी भी परिवार की धुरी होती है और उनके स्वस्थ रहने से ही परिवार, समाज और राष्ट्र समृद्ध रह सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं घरमवीर सिंह, मुन्ना सिंह, विशाल सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य मेले में डॉ फुलचंद भारती और डॉ अरविंद श्रीवास्तव द्वारा 285 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच और दवाइयां वितरित करने में वरिष्ठ फार्मासिस्ट पांडेय जी, लैब टेक्नीशियन तिवारी जी, कुष्ठ रोग प्रभारी हरीश चंद और राजकुमार पियुष मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशा


बहनों ने भी इस अभियान में सहयोग किया और महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।