मऊः विश्व मजदूर दिवस के आयोजन का मुख्य उदेश्य श्रमिकों एवं उनके अधिकारों के प्रति सम्मान एवं जागरुकता पैदा करने का दिन है। यह दिन मजदूरों की सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए उनको सम्मानित करने का दिन होता है। मजदूर दिवस का मुख्य मूल्य एकजुटता, काम की गरिमा और सामुहिक कार्यवाही है। तेजी से बदलती दुनिया में निष्पक्ष व्यवहार एवं सुरक्षित कामकाजी माहौल का है। ऐसे में सभी मजदूरों के प्रति अपना आदर भाव प्रकट करना आवश्यक हो जाता है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह उदगार गुरुवार को विश्व मजदूर दिवस पर व्यक्त किया। शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित कार्यक्रम को वह संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सफाई वार्ड से दुर्गावती, सुखदेव राजभर व एकलाख अहमद को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
HomeUnlabelled
मजदूरों के प्रति हो सम्मान का भावः डॉ संजय सिंह शारदा नारायण हास्पिटल में कर्मचारियों को किया गया सम्मानित