भाजपा की ओर से अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर शहादतपुरा पेट्रोल पंप के प्रांगण में उनके जीवनी को ध्यान में रखते हुए एक प्रदर्शनी लगाई गयी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय तथा पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि अहिल्याबाई की जीवनी संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने सुशासन, धर्म और सेवा भावना से भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। उनके शासनकाल में जनकल्याण के अनेक कार्य हुए। कहा कि महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के प्रयासों से अब देश इन नायकों को स्मरण कर है। उन्होंने इसे "शक्ति की आराधना" की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रति आभार जताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार रानी अहिल्याबाई की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन और दर्शन आज भी देश के लिए पथप्रदर्शक है।
इस अवसर पर रामाश्रय मौर्य मनोज राय अधिक सिंह राकेश मिश्र संगीता द्विवेदी संतोष सिंह संजीव जायसवाल मीणा अग्रवाल धर्मेंद्र राय दीपू चौरसिया यशपाल सिंह पूजा राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।