अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ गौतम एवं प्रदेश महामंत्री संगीता यादव जी के नेतृत्व में दोहरीघाट ब्लाक संसाधन केन्द्र पर रसोईयों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में नीरज राय जिलाध्यक्ष अटेवा मऊ ने भी सम्मिलित होकर रसोईयों की सभा को संबोधित किया। नीरज राय ने सभा के दौरान रसोईयों की लंबित मांगों का समर्थन किया और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रसोईयों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ गौतम और संगीता यादव जी ने भी रसोईयों के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में रसोईयों ने अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया और आशा जताई कि उनके प्रयासों को जल्द सफलता मिलेगी।