मुरली बने सबसे कम उम्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं प्रवक्ता


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मुरली मनोहर पाण्डेय को महासचिव एवं प्रवक्ता मनोनित किया है। साथ ही यूथ और छात्र का प्रभारी भी बनाया गया है। श्री पाण्डेय राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संयोजक थे झारखण्ड विधानसभा के बाद यह माना जा रहा था कि दूसरे नेताओं के कतार में खड़े मुरली मनोहर पाण्डेय को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। झारखण्ड विधानसभा के चुनाव में मुरली मनोहर पाण्डेय को झारखण्ड विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। और 30 सीटों पर चुनाव लड़ा गया था चुनाव सम्पन्न होने के बाद यह चर्चा तेज हो गयी थी कि मुरली मनोहर पाण्डेय को अब राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। महासचिव और प्रवक्ता बनाये जानें के बाद मुरली मनोहर पाण्डेय नें कहा कि हृदय तल की गहराईयों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अजीत दादा पवार  उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्रा मा0 धीरज शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस एवं उ0प्र0 के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह को कोटि-कोटि बधाई देता हॅू। श्री पाण्डेय ने मनोनयन के बाद मीडिया से बातचीत करने के बाद कहा कि उ0प्र0 में पार्टी 2025 में होने वाले पंचायती चुनाव में हिस्सेदारी लेगी और चुनाव लड़ायेगी । वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक तैयारी शुरू हो गयी है और सभी सीटों पर हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे। 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में छात्र, मजदूर, युवा, किसान, व्यापारी की समस्या को सड़क से सदन तक लड़ा जायेगा। उत्तर प्रदेश की जनता विकल्प की तलाश में है। ऐसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उ0प्र0 में एक नये विकल्प के रूप में उभर रही है। श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि हालिया बीते चुनाव जम्मू काश्मीर एवं झारखण्ड में मुझे प्रभारी के साथ साथ स्टार प्रचारक भी बनाया गया था। और दोनो प्रदेशों में मेरा अच्छा प्रदर्शन रहा है। श्री पाण्डेय नें कहा कि आज उ0प्र0 के किसानों की समस्या जटिल समस्या बनती जा रही है। खाद बीज की किल्लत है। किसानों के उपज का समर्थन मूल्य उनको नही मिल पा रहा है। बिचैलियों के बीच किसान अपने गल्लो को बेंचने को मजबूर हैं। वहीं उ0प्र0 में बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है। सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए जनआन्दोलन शुरू किया जायेगा। एक प्रश्न के जबाब में कहा कि भले हम गठबंधन में है लेकिन जनता की समस्याओं को लेकर सदन से सड़क पर लड़ने को तैयार हैं। संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझको दी गयी है उसका अक्षरसः पालन करूॅगा। 2027 की तैयारी शुरू कर दी गयी है । मनोनयन के बाद ओमप्रकाश कन्नौजिया, गनेश चैरसिया, रघुवीर यादव, धनन्जय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, डा0 सत्यप्रकाश प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, सतीश यादव, प्रिन्स कुमार प्रजापति, राजेश शर्मा, समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने  बधाई दिया।