खुशबू और अंजू प्रजापति ने फिर विचार इतिहास ,अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस लीग के नेशनल चैम्पियनशिप में चयनित


मऊ। योगासन खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी जनपद मऊ की बेटियां खुशबू और रंजू प्रजापति ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इनका चयन अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस लीग 2025 के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।

खुशबू और रंजू, जो फैज़ुल्लापुर गांव की निवासी हैं और डीएवी इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं, पिछले कई वर्षों से योग प्रशिक्षक राजन वैदिक के कुशल मार्गदर्शन में योगासन के विभिन्न आयामों को सीखते हुए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं।

इस बार ये दोनों खिलाड़ी 05 से 07 जनवरी 2025 के बीच नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पहले भी रही हैं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

इससे पूर्व, खुशबू और रंजू ने कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं जैसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता, और सीबीएसई क्लस्टर में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इनकी लगातार उपलब्धियां योगासन खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रमाण हैं।

क्षेत्र में उत्साह का माहौल

जिला योगासन खेल संघ मऊ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, सचिव राजन वैदिक, और अन्य पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इनके विद्यालय परिवार और क्षेत्र के सभी लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जनपद मऊ की खुशबू और रंजू प्रजापति ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।