भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का किया आयोजन


 भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को मऊ के मद्धेशिया भवन में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य  सितंबर में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा करना था। कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1 सितंबर से आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं।
कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की 'रीढ़ की हड्डी' बताया और अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने की अपील की।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए। 
जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि मऊ जिले को सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।
इस दौरान विधायक रामविलास चौहान मनोज राय अरविंद सिंह मुन्ना दूबे विजय राजभर प्रवीण गुप्ता अखिलेश तिवारी बजरंगी सिंह विजय नारायण शर्मा राकेश मिश्र रामाश्रय मौर्य अशोक सिंह पूनम सरोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।