सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिकाटियां मऊ में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिकटियां में 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का  जन्म महोत्सव बड़े ही हर्षो-उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंम दीपप्रज्जवलन के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे जी, उप-प्रधानाचार्य श्री रविप्रताप शर्मा द्वारा किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। स्कूल के प्राइमरी विंग एवं अपर प्राईमरी विंग तथा सीनियर बच्चो के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम  जैसे - श्रीकृष्ण के जन्मकथा पर आधारित एकांकी, भाषण, कविताएँ, मीरा के पद, सूरदास के पद का एवं रसखान के संवैयों का सस्वर वाचन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता तथा भगवान कृष्ण एवं राधाजी के नृत्यों का  मनोरम रूप बिखेरा गया तथा भगवान श्री कृष्ण के बाल- रूप की मन को छू देने वाली सुन्दर झांकी निकाली गई। स्कूल के उप-प्रधानाचार्य श्री रविप्रताप शर्मा जी ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह संदेश दिया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। जब भी पृथ्वी पर अधर्म या पाप बढ़ता है तो भगवान जन्म लेते हैं और अधर्म का नाश कर धर्म के मार्ग  पर चलने का संदेश देते हैं। इस पृथ्वी पर ऐसे महानायक ने जन्म लिया जिनका जन्म  कारागार में हुआ। जीवन भर संघर्ष करते रहे लेकिन कभी भी  अधर्म की राह नहीं चुनी । धर्म के मार्ग पर चलकर अपने कर्म करते रहे । हमें भी उनके जीवन से सीख लेनी है कि जीवन में कितनी भी विपत्ति आए धर्म की राह नहीं छोड़नी चाहिए।
जीवन का दूसरा नाम संघर्ष है और संघर्ष ही जीवन है।