आम आदमी पार्टी ने गरीब एवं असहाय बच्चों को कॉपी किताब एवं खाद्य सामग्री बांटी

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह  एवम ज़िला प्रभारी रामेश्वरी सोनकर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यालय हकीकतपुरा मऊ में गरीब एवम असहाय बच्चों को कॉपी,किताब एवम खाद्य सामग्री दान कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि दिल्ली के पुर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी में उत्साह है और हमलोग उनके द्वारा सरकारी विद्यालयों में शिक्षा क्रांति को यूपी में भी लाया जाएंगा।जिसके लिए हम लोग सभी सरकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षक एवम बच्चो को जागरूक किया जाएंगा।हमलोग यूपी सरकार से विद्यालयों को बेहतरीन बनाने के लिए मांग करते हैं।इसके लिए हम सभी साथी संघर्ष करते रहेंगे।

ज़िला प्रभारी रामेश्वरी सोनकर ने कहा कि मनीष सिसोदिया जी का जुर्म इतना था कि उन्होंने  गरीबों के बच्चों को एक बेहतर भविष्य दिया जाए।बच्चों के भविष्य निर्माण से ही देश का विकास होगा हम सभी चाहते है कि  दिल्ली मॉडल के तरह हर जगह स्कूल बने एवम शिक्षा के महत्व को सभी को समझना होगा।इसके लिए हम लोग बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएंगे।

आज के कार्यक्रम में एके सहाय,हाज़ी साहेब,मनोज कुमार,अंकुर यादव,विजय यादव,अवधेश मौर्य, खुर्शीद खान,सुभाष यादव आदि सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।