जलवायु परिवर्तन विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री शमीम अब्बासी, ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री शशिभूषण साथी उ0प्र0 के अध्यक्ष रहे। उपप्रभागीय वन निदेशक श्री रविमोहन ने अपने उद्बोधन में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर पर्यावरण संतुलन करने की बात पर विशेष जोर दिया। शशिभूषण ने कहा कि सबको मिलकर पेड़ लगाने होगे तभी जलवायु परिवर्तन में सुधार होगा उन्होने कहा कि धरती पर मानव जीवन तभी संभव है जहाॅ हम पेड़ पौधे पानी, हवा का संतुलन बनाये रखने में अपना सहयोग देगे। उन्होने कहा कि इस पुनीत कार्य में सम्पूर्ण मानव जाति को एकजुट होकर पेड़ लगाना होगा। साथ ही साथ जागरूक होकर निरंतर प्रयास करना होगा। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री शमीम अब्बासी निदेशक ग्रामीण विकास संस्थान श्री शशिभूषण अध्यक्ष साथ फोरम उ0प्र0 कंचन तिवारी सदस्य, बाल कल्याण समिति, मऊ श्री रविमोहन, उप प्रभागीय निदेशक वन विभाग, मऊ संजय कुमार मिश्रा, महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति मऊ को उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूद्र प्रताप अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मऊ, नरेन्द्र नाथ राय सदस्य, बाल कल्याण समिति मऊ, उमाशंकर सिंह, पूणेन्दु पानी संस्थान अयोध्या, अरविन्द मूर्ति आदि लोगो ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सर्वोदय ग्राम विकास संस्थान के सचिव श्री सतीष पाण्डेय ने किया। तथा सविता, सुमन, विरेन्द्र पाण्डेय, रमेश सिंह,, अंशुमान सिंह, रजनीश राय, अमरजीत, अतुल ,खरवार, सुभाष राम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहै। शमीम अब्बासी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
