मऊ।जनसँख्या समाधान फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के मार्गदर्शन में भारत वर्ष के पुनर्निर्माण से संकल्पित राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र धामा, प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में जनसँख्या समाधान फाउंडेशन गोरक्ष प्रान्त जनपद मऊ की मतदाता जागरूकता बैठक सोमवार को नगर क्षेत्र के मुहल्ला निजामुद्दीनपुरा में सम्पन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह धामा ने राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान वर्तमान समय में प्रत्येक भारतीय का राष्ट्रीय कर्तव्य बताया वही सकारात्मक मतदान द्वारा चयनित कुशल राष्ट्रभक्ति नेतृत्व भारत के अस्तित्व की रक्षा की गारंटी भी बताया साथ ही इस देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देश के समस्त राज्यों व समस्त जनपदों में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए व्यापक रूप से आंदोलन किए जाने की बात भी बताई। बैठक के विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर कह कि विगत 1200 वर्षों से विदेशी आक्रमण के समय देश का आम जनमानस तटस्थ रहा है। कहा कि वर्तमान में हम जनसंख्या के प्रति नहीं चेते तो स्थिति बहुत भयावह हो जाएगी। उन्होंने लोकतंत्र के राष्ट्रीय पर्व में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान कर अपनी आहुति देने के लिए प्रेरित किया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश सहसंयोजक आनन्द कुमार ने अपने संबोधन में ज़्यादा से ज़्यादा मतदान किए जाने की अपील करते हुए भारत देश के समस्त जनता जनार्दन से आगामी दिनों में भारत की विकट समस्या जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण किए जाने की मांग करते हुए भारत के अस्तित्व की रक्षा की गारंटी बताया। वही जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक मिश्र ने भारत देश के इस लोकतंत्र के महासमर में अपना अहम योगदान देते हुए समस्त मतदाता बंधुओ से अपना-अपना मतदान सुनिश्चित कर भारत को सशक्त, समृद्ध, स्वस्थ भारत बनाने की अपील किया गया साथ ही भारत देश में सारे समस्याओं का जड़ इस देश में सुनियोजित तरीके से बढ़ाये जाने वाली आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत ही सख्ती से प्रभावी किए जाने की मांग किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से सुनील दुबे, अनिल श्रीवास्तव, आशुतोष दुबे, प्रवीण पाठक, शैलेश शर्मा, संजय मिश्रा, मनोज यादव आदि लोग शामिल रहे।
