योगासन की खिलाड़ी खुशबू व रंजू अब जनपद की योगासन खेल की ब्रांड बन कर उभर रहीं हैं ये अब न केवल जनपद में बल्कि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनें योग कौशल का लोहा मनवा रही हैं।
आपको बता दें कि फैजुल्लाहपुर गाँव की ये बेटियाँ डी. ए. वी. इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्राएं हैं जो पिछले 5-6 वर्षों से अपने योग प्रशिक्षक राजन वैदिक से योगासन खेल की बारीकीयों को सीख राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहीं हैं।ये दोनों बच्चे अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट असोसिशन का प्रतिनिधित्व करेंगी। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन योगासन भारत के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट असोसिएशन द्वारा अमरोहा जनपद में 8 से 10 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले अस्मिता खेलो इण्डिया विमेंस लीग भारत के चार अलग अलग जोन में आयोजित हुआ था जिसमें नार्थ जोन पंजाब के जालंधर में हुआ इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड व पंजाब राज्य के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
नेशनल चैंपियनशिप में ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ जोन के टॉप - 5 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, सचिव राजन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, संयुक्त सचिव प्रशांत राय, रामनिवास मौर्या, मंजू चौरसिया, सदस्य अरविंद आर्य, बृजमोहन, वरुण पांडे, कृष्णकांत उपाध्याय, शालिनी पांडे व कन्हैया बरनवाल संगठन के सभी लोगों ने बेटियों को अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रेषित किया।