नेहरू युवा केंद्र में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को युवा सप्ताह के रूप में मनाया गया

नेहरु युवा केंद्र के तत्वधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को युवा सप्ताह के रूप में आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष नुपुर अग्रवाल ने माल्यार्पण एवं द्वीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम तत्वबोध इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। उन्होंने अपने उद्ध्बोधन में कहा की स्वामी विवेकानंद जी ने जब सिकागो के हाल में संबोधित किया उस समय उनके उद्ध्बोधन से पुरे सिकागो हाल तालियों से गडगडा उठा स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणा स्रोत उद्ध्बोधन को आज के युवा पीढ़ी को एक नई उर्जा मिल सकती है आज के युवाओं को उनके लिखी हुई किताबो का अध्यन कर अपने चरित्र को मजबूत किया जा सकता है। अंजनी कुमार पाण्डेय सीओ सिटी मऊ ने अपने उद्ध्बोधन में कहा की एक सौ पच्चीस साल पूर्व स्वामी विवेकानंद जी के विचार पहले ही हमें दे दिए थे उसे आज के युवाओं को ग्रहण करने की आवश्यकता है देश का भविष्य आज के के युवाओं के हाथ में है। जब आप आगे बढ़ जायेंगे तो आप अपने दशा और दिशा को तय कर सकते है, अपने उद्दगार को संबोधित व्यक्त करते उए युवाओं को शुभकामना व्यक्त किये। इसी क्रम में प्रवक्ता द्वीप नारायण यादव जी ने उद्ध्बोधन में कहा की आज के परिवेश में अपने जीवन जीने का कार्य करना है तो देश के बारे में चिंतन करने की आवश्यकता स्वयं को अनुशासित होना पड़ेगा। डॉ.एस.सी. तिवारी ने कहा की नारी शक्ति को हमें सम्मान देने की आवश्यकता है हमें अपने मन पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है राष्ट्र को मजबूत करने के लिए हमारे युवा पीढ़ी को आगे आकर के राष्ट्र के मुख्या धारा में जुड़ना होगा युवाओं के कंधे पर ही कल का भविष्य टिका है इसी क्रम में जीवन राम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मृतुन्जय तिवारी ने अपने उद्ध्बोधन में कहा कि जातिवाद छुवा-छुत भेद-भाव को स्वामी विवेकानंद जी ने आज के 125 साल पूर्व में ही अपने विचार को व्यक्त कर दिया था। उसी के परिदृश्य में देखा जाता है की जातिवाद छुवाछुत से ऊपर उठकर ही समाज को नई दिशा और पहचान दिया जा सकता है जिला युवा अधिकारी राशि मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा किया । भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय ने भारत की दशा और दिशा स्वामी विवेकानंद के बताये हुए रस्ते पर चलके ही देश के युवाओं को आगे बढ़ने का कार्य हो सकता है। भारत विकसित भारत विषय पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकर्शिका पाण्डेय, द्वितीय ओमकार नाथ सिंह एवं तृतीय स्थान हर्षिता सिंह ने प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गयाम सोनी धापा इंटर कॉलेज के बच्चियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम सराहनीय रहा। सोनी धापा इंटर कॉलेज की प्रवक्ता ऋचा तिवारी को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हरिप्रसाद मुरारी, रजनीश, एपीओ नविन सिंह नरेन्द्र तिवारी, संतोष पाण्डेय प्रधानाचार्य रंजना राय, विभव शर्मा रंजना कन्नौजिया सुनील यादव ओमकार यादव, सोनम मौर्या कार्यक्रम का सञ्चालन शेर नारायण सिंह ने किया अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया ।