दिव्यांग अभिषेक पांडेय ने मुहिम चलाकर दिव्यांग का घर बनाने में किया सहयोग।


मऊ के ब्लॉक परदहा निवासी ग्राम परसपुरा दिव्यांग अभिषेक पांडेय पुत्र लक्ष्मण पांडेय जी के इकलौते सुपुत्र है। कुछ वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना ने दोनो पैर कमर से खो देने के बाद भी कभी हौसला नहीं खोये। और आज जरूरतमंद लोगो की उम्मीद बन गये है।

हाल ही में दिव्यांग अभिषेक के पास मऊ के सरवा निवासी दिव्यांग सुनील कुमार पुत्र बद्री प्रसाद का फोन आया सुनील पैरो से विकलांग है। उनका 1 कमरे का मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। जो मिट्टी का था।उनकी पत्नी और एक साल के बेटे के साथ रहकर नाई का कार्य कर गुजर सफर हो रहा था। जैसे तैसे एक मुख्यमंत्री आवास मिला जो पर्याप्त नहीं हो पाया और घर का लिंटर नही लग पाया। दिव्यांग सुनील कुमार दिव्यांग अभिषेक पांडेय जी से अपनी स्तिथि बताते हुये भावुक हो उठे। बोले बाबा जी 25 से 30 हजार की आवश्यकता है बाकी हमारे पास हैं।

तब दिव्यांग अभिषेक ने उन्हें आश्वासन देते हुये कहा कि हम प्रयास करेंगे। और अभिषेक सोसल मीडिया के माध्यम से अपने जुड़े संपर्कों से मुहिम चलाकर दिव्यांग अभिषेक पांडेय ने दिव्यांग सुनील कुमार के लिए दो दिनों  में ही 43,000 (तैतालिस हजार) रूपये इक्कठा करा दिये। जिसमें जनपद मऊ के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर श्री एस सी तिवारी पत्नी श्रीमती कंचन तिवारी जी द्वारा (दस हजार), शिक्षक कनौजिया सर (दस हजार), 

शिक्षक गौतम सर (पांच हजार), गुप्तदान (इक्यावन सौ) व अन्य सहभागी बन मदद भेजे। और दिव्यांग अभिषेक ने सुनील के घर जाकर 28,000 (अट्ठाईस हज़ार) का चेक दिये और 15,000 (पन्द्रह हजार) नगद मदद हुई। दिव्यांग सुनील चेक पाते ही सभी का विडियो के माध्यम से दिव्यांग अभिषेक जी और सभी सहयोगियों धन्यवाद भी दिये। आज भले ही दिव्यांग अभिषेक के दोनो पैर नही पर वो जरूरतमंद लोगो के लिए सालो से समाजहीत में बेहतरीन कार्य कर रहे। दिव्यांगजनो को मजबूत और सशक्त बनाने में लगे है। और मानवीय कार्यों में बढ़ चढ़ कर सदैव हिस्सा लेते देख कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किए जा चुके हैं। और अनेकों क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके है।