सर्वोत्तम चिकित्सा के लिए डॉ संजय सिंह व डॉ सुजीत सिंह को मिला सम्मान


मऊ: साहित्यकार डा नंदकिशोर सिंह की जन्मतिथि की पूर्व संध्या पर उनके पैतृक निवास हृदयपट्टी गांव में डॉ संजय सिंह व डॉ सुजीत सिंह को सर्वोत्तम चिकित्सक सम्मान से रविवार को सम्मानित किया गया। डा नंदकिशोर सिंह की पुत्र संजय कुमार सिंह ने माल्यार्पण व धर्मपत्नी शांति सिंह अंगवस्त्र से सम्मानित किया। 
इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में डॉ संजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्र शहरों की अपेक्षा बेहतर रहा है पर स्वास्थ्य जांच के प्रति लापरवाही से यहां भी घातक बिमारियों का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। युवाओं में हृदय रोग के साथ हाइपरटेंशन जैसी बिमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्वि हो रही है। दैनिक जीवनचर्या और खानपान में आए बदलाव का असर स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। रोग होने से पहले ही स्वास्थ्य की पूरी जांच कराना अति आवश्यक है। डॉ सुजीत सिंह ने आकस्मिक चिकित्सा पर विस्तार से प्रकार डालते हुए रोगी के त्वरित उपचार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में साहित्यकार डा नंदकिशोर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके जीवन वृत पर प्रकाश डाला गया। युवा गीतकार पुरुषार्थ सिंह ने वाणी वंदना के साथ काव्यपाठ किया। संयोजन संजय कुमार सिंह व संचालन साहित्यकार मनोज सिंह ने किया।