![]() |
CBSE Result 2022 |
CBSE Results: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार हो गया है। यह कभी भी जारी किया जा सकता है। यह रिजल्ट 13 जुलाई और 15 जुलाई को जारी किया जा सकता है। इस रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही यह रिजल्ट डिजिलॉकर, उमंग ऐप और संगम पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में तीन लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दसवीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया है।
छात्र पिछले सप्ताह से ही बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पहले 4 से 6 जुलाई को रिजल्ट घोषित होने की खबरें आई थी, लेकिन सीबीएसई बोर्ड ने इससे इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10वीं (CBSE 10th Result 2022) और 12वीं का रिजल्ट (CBSE Class 12 Result 2022) आज-कल में भी आ सकता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक 13 और 15 जुलाई को दोनों रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं।
देरी के कारण स्टूडेंट्स को टेंशन है, क्योंकि उन्हें 12वीं के बाद कॉलेज के बारे में भी मशक्कत करना है। वे पर्सेंटेज के आधार पर कॉलेज का निर्णय कर पाएंगे। 12वीं के रिजल्ट भी अगले सप्ताह घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि अधिकारी तारीखों के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
इस बार आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है। छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 को आनलाइन चेक कर पाएंगे। यहां देखें तरीका...।
-cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
-होमपेज पर, सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट फॉर क्लास 10वीं के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
-अपना परीक्षा रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।
-आपका सीबीएसई 10 वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।।