मऊ :भाजपा कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति तथा ब्लॉक संयोजको की बैठक हुई संपन्न

भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर
 स्थानीय निकाय प्राधिकरण क्षेत्र आज़मगढ़- मऊ से भाजपा प्रत्याशी अरुणकान्त यादव को विजय श्री दिलाने के लिए जनपद मऊ की विस्तृत कार्ययोजना हेतु आयोजित ज़िला चुनाव संचालन समिति तथा ब्लांक संयोजकों की बैठक सम्पन्न हुई।
         बैठक में मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा रहे। 
         मुख्य अतिथि ने सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा की जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज की है उसी तरह विधान परिषद के चुनाव में भी पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी। सभी कार्यकर्ता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के साथ पूरी ताकत लगाते हुए चुनाव में लग जाए।
          बैठक को जिला प्रभारी सहजानंद राय जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता तरह क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने भी संबोधित किया।
          इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय राजभर समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।