तो इस जगह से अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड सकते है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ के गोपालपुर से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। वह आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। आजमगढ़ को सपा का गढ़ माना जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को हराया था।