पिछले 24 साल से उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में बतौर सिपाही के रूप में सेवा दे रहे महेंद्र सिंह यादव वर्तमान में मुख्य आरक्षक के पद पर सेवारत हैं । हलधरपुर थाना के हल्का नंबर 4 में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह यादव मूल रूप से बिहार के बक्सर जनपद के निवासी हैं, और वर्ष 1997 में यह बतौर सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे, और इन्हें पहली पोस्टिंग गाजियाबाद जनपद में हुई थी। गाजियाबाद से इनका तबादला बुलंदशहर के लिए हो गया, और वहां से 3 साल सेवा देने के बाद इनका स्थानांतरण आजमगढ़ मंडल के लिए हो गया ।तब से यह मऊ जनपद के हलधरपुर थाने पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां भी लगभग 3 वर्ष इनकी सेवाएं पूर्ण हो चुकी है।पुलिस महकमें में अपने कार्य के प्रति पूरी तरह से मुस्तैद रहने वाले महेंद्र सिंह यादव अपनी व्यवहार कुशलता के लिए हल्का नंबर 4 में खासे चर्चित हैं। विभागीय कार्यों के प्रति सदैव सचेस्ट रहते हैं ।यही वजह है कि अपने हल्का क्षेत्र में अपनी व्यवहार कुशलता और कार्यकुशलता के चलते आम जनता में इनकी अपनी उज्जवल छवि बनी हुई हैं। यही नहीं परिवार में अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में भी वह सदैव जागरूक हैं।
आपको बता दे कि इनकी बिटिया अंशु कुमारी बलिया जनपद के जिस विद्यालय में पढ़ती थी ।उसने वहां अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करके विद्यालय और पुलिस महकमे का नाम रोशन किया था। विभागीय कार्यों के निष्पादन में इनकी क्रियाशीलता जगजाहिर है। विभागीय तौर पर उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है ,उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और कठोर परिश्रम के साथ अंजाम देते हैं।मुख्य आरक्षक महेंद्र सिंह यादव अपनी सशक्त ड्यूटी के साथ साथ आमजन के बीच व्यवहार कुशलता ,मृदुभाषी स्वभाव के साथ साथ क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ साथ सख्त प्रशासनिक व्यवस्था अपनाने से भी गुरेज नही करते हैं,और क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने के साथ साथ लोगों से वाद विवाद से बचने के साथ किसी भी घटना दुर्घटना पर तुरन्त पहुँच कर किसी बड़ी घटना से बचाने में खासे भूमिका निभाते हैं। महेंद्र सिंह यादव अपने हल्के में शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिस तरह की कार्यप्रणाली अपनाते हैं, वह अन्य पुलिस कर्मियों के लिए नजीर है।

