कोपागंज। आचार्य चाणक्य जन्मोत्सव के पावन पर्व पर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना के तत्वावधान व परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव पण्डित अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में स्थानीय गौरी शंकर जी के मंदिर में विश्व ब्राह्मण दिवस मनाया गया। जिसमे विशेष रूप से परशुराम सेना मऊ की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता पाण्डेय जी व परशुराम सेना मऊ के जिला प्रभारी पण्डित प्रेम प्रतीक दुबे जी मौजूद रहें। कार्यक्रम का प्रारम्भ भगवान गौरी शंकर के विधिवत पूजन व जयकारे के साथ किया गया। तत्पश्चात परशुराम सेना के सभी पदाधिकारियों द्वारा इस वैश्विक महामारी के निदान व सकल विश्व के कल्याणार्थ वैदिक मंत्रों द्वारा हवन किया गया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव पण्डित अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज विश्व ब्राह्मण दिवस के पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने पूर्वजों के द्वारा दिए संस्कारों व संस्कृतियों के प्रति सुदृढ़ होकर के उनके यश और कीर्ति को बढ़ाने का कार्य करेंगे तो वही जिला प्रभारी पण्डित प्रेम प्रतीक दुबे ने कहा की विश्व ब्राह्मण दिवस पूरे देश मे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और इस पूरे विश्व मे फैले कोरोना संकट से उबरने के लिए हवन पूजन किया जा रहा है इससे यह साबित होता है कि जब भी मानव जाति पर कोई संकट आता है तो ब्राह्मण समाज सदैव अग्रणी होकर मानव जाति के कल्याणार्थ संघर्षरत रहता है सायद यही कारण है की पृथ्वी पर ब्राह्मणों को देवतुल्य*कहा जाता है इस मौके पर राजीव पाण्डेय मधुसूदन तिवारी , प्रवीण तिवारी , मनोज कुमार पाण्डेय , गणेशदत्त तिवारी पंकज तिवारी ,शुभम गिरी अजय त्रिपाठी , धर्मेद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।