- आजमगढ़ जनपद में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
- इसमें दो पॉजिटिव शहर के साईं होटल के कर्मचारी हैं।
- 17 अन्य लोग प्रवासी और उनके संपर्क में आए लोग हैं।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नए मरीजों को आइसोलेट करने और उनकी कांटैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।
जनपद में अभी तक कुल मरीजों की संख्या 88 हो चुकी है। इसमें 77 सक्रिय हैं और दो की मौत हो चुकी है। नौ मरीज ठीक हो चुके हैं।
कुछ दिन पहले मेडिकल कालेज के फार्मासिस्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्टॉफ का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। इसमें दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जहानागंज के नेतपुर में आठ और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से सभी नेतपुर में 19 मई को कोरोना संक्रमण से मृत मुंबई से आए प्रवासी के पारिवार के लोग और क्लोज कांटैक्ट में शामिल हैं।

