भारतीय जनता पार्टी ग्राम स्वराज अभियान की जिला कार्यशाला आज बकवल मऊ मे सम्पन्न हुई।
बैठक को भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेषनाथ आचार्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्वराज अभियान एक दिसंबर से तीस जनवरी तक चलेगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। भारतीय जनता पार्टी का ध्येय पूर्ण रूप से भारत और भारतीयों का विकास है साथ ही विकास का स्वरूप ऐसा हो जिसमें सर्व समाज का उत्थान चौतरफा हो।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ग्राम स्वराज योजना के अन्तर्गत भारत की आत्मा ग्रामों में दस्तक देगी, क्योंकि पुरातन भारत हो या नया भारत हमारे राष्ट्र की आत्मा गावों में ही बसती है, जितना अधिक ग्रामीण परिवेश और समाज का विकास होगा उतना अधिक भारत ससक्त होगा। आज भी भारत की बहुत बड़ी आबादी गावों ने निवास करती है साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में गावों का अमूल्य योगदान है।
कार्यक्रम का संचालन आनन्द प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर अश्वनी यादव सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर,जयानिल यादव,बिंदु सिंह,सुदामा निराला,संतोष सिंह,फिरोज तलवार,मनोज सोनकर,नूपुर अग्रवाल, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।