पुलिस ने 15 लाख की चोरी में बोरक़े के साथ मैनेजर को किया गिरफ्तार।


मऊ। यूपी के जनपद मऊ में पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार को पुलिस विभाग की टीम को लाखों की चोरी के मामले में सफलता हाथ लगी है. बीते सितंबर माह में बलिया मोड़ स्थित एक कुरियर कंपनी से 15 लाख से ज्यादा की रकम और 15 मोबाइलों की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. जो cctv में सारी चोरी का वीडियो कैद होगया । जिसमे बोरक़े मे मैनेजर ने अपने साथी के साथ चोरी की घटना कैद हो गई है cctv के आधार पर पुलिस ने मामले की सारी खुलासा किया है  चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बाजार से 700 में बोरका खरीदा जो घटना को अंजाम दिया ।घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है.


सीओ सिटी राजकुमार यादव ने बताया कि बीते सितम्बर माह की 19 तारीख को बलिया मोड़ स्थित एक के कोरियर डिलीवरी कंपनी की दुकान से 15 लाख 61 हजार 210 रूपए और 15 मोबाईलों के चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी गई थी. इस मामले में खुलासे के लिए स्वाट टीम को लगाया गया था. मंगलवार को गोपनीय सूचना के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर दिया गया है. चोरी की घटना में कंपनी में ही असिस्टेंट टीम लीडर के पद पर काम करने वाले उदय प्रकाश यादव लिप्त था जो हलधरपुर का रहने वाला है. वही हरेंद्र कन्नौजिया को भी गिरफ्तार किया गया है जो बलिया मोड़ पर ही वाहनों से अंडा उतारने का काम करता था. उदय प्रकाश यादव ने मेन गेट की दूसरी चाभी बनवाकर हरेंद्र कनौजिया को दे दिया था. वह खुद उस दिन बेटी की बीमारी का बहाना बनाकर आजमगढ़ चला गया. अपने साथी हरेंद्र को चोरी करते समय पहचान छुपाने के लिए पहनने के लिए एक बुर्का खरीद कर दे दिया था.

हरेंद्र कनौजिया द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद चोरी के पैसे और मोबाईल को उदय प्रकाश और हरेंद्र कनौजिया ने आपस में बांट लिया. हरेंद्र कनौजिया को आज सुबह 6.10 बजे बलिया मोड़ स्थित प्रसाद वाटिका के सामने से गिरफ्तार किया गया. जिसकी सूचना पर उदय प्रकाश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के पास से कुल 6 लाख रूपए और 9 मोबाईल फोन बरामद कर लिया गया है.
Mau news, mai khabar, mau chori, hindi net news, burkhe me chori, burkhe me bank me chori