विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा समीक्षा गोष्ठी (अर्दली रूम) किया गया, जिसमें जनपद के सर्किलों (नगर, घोसी व मधुबन) के विवेचक उपस्थित रहे। इस दौरान पेंडिंग विवचनाओं की गहन समीक्षा कर विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विभिन्न बिन्दुओं क्रमशः भूमि विवाद, साम्प्रदायिक विवादों के चिन्हीकरण एवं कृत कार्यवाही, भूमि विवादों के चिन्हीकरण एवं कृत कार्यवाही, लम्बित विवेचनाओं, सीएस/एफआर, गैंगेस्टर के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जनशिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, अपराध कार्य प्रणाली ब्यूरो की प्रगति, टाप 10/सक्रिय अपराधियों इत्यादि के सम्बन्ध में गहन समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ महोदय द्वारा पूछताछ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही साथ आगामी त्योहारों को लेकर शांति/सुरक्षा से विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गई तथा प्रत्येक छोटी-छोटी घटना को गम्भीरता से लेने तथा उसका निराकरण कराने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, धार्मिक स्थलों के आस-पास चेकिंग पार्टी निकाल कर सतर्क दृष्टि रखी जाय, संवेदनशील स्थलों तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास नियमित रुप से पैदल गस्त किये जाय, दंगा नियन्त्रण उपकरणों को तैयारी की हालत में रखें जाय, संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार विशेष नजर रखी जाय तथा जनता/जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार अच्छा बनायें रखें। इस दौरान सर्किल (नगर, घोसी व मधुबन) के क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह व संबंधित समस्त थाना प्रभारी सहित थाने के उपनिरीक्षक उपस्थित रहे ।
