मऊ। देश की प्रतिष्ठित व्यापारिक उद्यमी संगठन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव प्रकाश सिंह पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में पूरी टीम को सफल ग्रहण कराने संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज उपस्थित रहे।
उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव आईआईए दीपक बजाज ने कहाकि यह संगठन उद्यम व उद्यमियों के हित के लिए कृत संकल्पित है। गत दिनों जीएसटी संसोधन के बाबत उन्होंने कहाकि हमारे संगठन द्वारा दिए गए सुझावों पर केंद्र सरकार ने विचार करते हुए हमारी 70% से अधिक सुझावों को स्वीकार किया। जो संगठन की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि आपके व्यापार संबंधित कोई भी समस्या हो उसके लिए आप हमारे संगठन को लिखित रूप से समस्या से अवगत कराएं उसके आगे की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन तैयार है। विशिष्ट अतिथि जीएसटी नेक्स्ट जनरेशन जिला संयोजक व पूर्व विधायक विजय राजभर ने नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारी हितों के लिए संकल्पित है। अगर देश में व्यापार व व्यापारी सुरक्षित हैं तभी देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार द्वारा आज किसी भी योजनाओं में व्यपारियों की अनदेखी नहीं की जाती। उन्होंने कहाकि केंद्र व प्रदेश सरकार से नेतृत्व में भयमुक्त वातावरण व्यापारियों को काफी सहूलियत प्रदान करती है। संगठन के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण थरड ने फैसिलिटी कॉउंसिल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापार के दौरान अगर कहीं आपकी धनराशि पूंजी किसी गलत व्यापारी द्वारा रोका गया है तो उसके वसूली का यह एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर मऊ जनपद चेयरमैन के रूप में राजीव प्रकाश सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ रोहित पटेल, विनीत थरड, सिद्धार्थ सिंह, कन्हैया जायसवाल, प्रफुल्ल गुप्ता, मनीष सिंह, अंकित मोदी इत्यादि ने भी अपने अपने पद की शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर उद्यमी मित्र अधिकारी सम्मान के क्रम में सेल्टेक्स अधिकारी बृजेश कुमार दीपांकर, श्रम उपयुक्त प्रभात सिंह व व्यापारी कल्याण विभाग से राघवेंद्र तिवारी तथा उद्यम गौरव सम्मान के रूप में प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, अभिषेक राय व राजकिशन साहू को सम्मानित किया गया। जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन सहसंयोजक प्रतीक जायसवाल का पुष्पक गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर वाराणसी प्रयागराज मंडल प्रमुख प्रशांत अग्रवाल, कर्मचारी कल्याण विभाग से राघवेंद्र तिवारी, मृत्युंजय यादव, आजमगढ़ चेयरमैन अनुराग रुंगटा, ओम नारायण सैनी, प्रवीण मिश्रा, तेजप्रताप तिवारी, भवानी शंकर थरड, संतोष जायसवाल , अनुज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उद्यमी व व्यवसाई उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम जायसवाल ने किया।
