पेंटिंग के माध्यम से दिखाई गंगा व नदियों की स्वच्छता की अपील


शजिला गंगा समिति, मऊ द्वारा संचालित *नदी जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज तत्व बोध इंटर कॉलेज, मऊ में **"स्वच्छ गंगा–स्वच्छ नदी–स्वच्छ भारत" विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला के माध्यम से गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता के महत्व को प्रस्तुत किया।

प्रतिभागियों ने अपनी पेंटिंग्स में नदियों के प्रदूषण के विभिन्न कारणों को उजागर किया और आमजन से नदियों को स्वच्छ रखने की अपील की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदिति कुमारी, द्वितीय स्थान अंशिका पाल और तृतीय स्थान सुश्री अनुष्का कनौजिया ने प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार पाण्डेय ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि—
"जनजागरूकता के अनेक आयाम हैं, जिनमें कला और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन को सरलता से लागू किया जा सकता है। आज की यह पेंटिंग प्रतियोगिता इसी का सशक्त उदाहरण है।"

उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नदियों के प्रदूषण के स्रोतों और उन्हें स्वच्छ बनाए रखने के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।

निर्णायक मंडल में अध्यापिकाएँ अनुराधा राय, रंजना मिश्रा और रंजना कनौजिया शामिल रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिवम गुप्ता, पूजा यादव, ओमकार यादव, विभा शर्मा और सुनील यादव की सक्रिय भूमिका रही।

आयोजकों की ओर से तत्वबोध इंटर कॉलेज के संरक्षक  को अतिथि


डॉ. एस.सी. तिवारी और डायरेक्टर श्रीमती कंचन तिवारी जी को  पौधा भेंट कर किया गया।