प्रधानमंत्री के आदर्श गांव के सपने को पूरा करेगी हिंदी भवन का दुर्गा पूजा पांडाल
खेती किसानी, छोटे दुकान, हल जोतते किसान, धान रोपाई, लोहार श्रमिक, कुआं, गोहरा गोहरी होंगे पंडाल के मुख्य आकर्षण
दुर्गा पूजा 2025 में आदर्श ग्राम के रूप में माता का पंडाल
दुर्गा जी समेत 26 मूर्तियों से पंडाल सुशोभित
हिंदी भवन की महारानी का भव्य आगमन
मऊ। जय मां दुर्गा पूजा समिति हिंदी भवन के 54 में स्थापना महोत्सव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित आदर्श ग्राम का निर्माण पंडाल के रूप में कराया जा रहा है। तैयारी के दृष्टि से हिंदी भवन की महारानी का भव्य आगमन शहर से मुंशीपुरा से होते हुए शहादतपुरा से हिंदी भवन प्रांगड़ तक गाजे बाजे और आतिशबाजियों के बीच कराया गया।
समिति की अहम बैठक हिन्दी भवन के प्रांगड़ में आहुत की गई। जिसमें समिति के अध्यक्ष रविशंकर खंडेलवाल ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी हिंदी भवन की समिति ने कुछ अलग सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया है। गांव की संस्कृति को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। समिति के महामंत्री रितेश जायसवाल ने आगे कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए बताया की नवरात्र के छठे दिन पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ माता रानी का दरबार श्रद्धालु भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पंडाल में श्री हरि यानी विष्णु जी के दशा- अवतार का भी भी चित्रण किया जाएगा। समिति के मुख्य व्यवस्थापक विजय बरनवाल और सौरव बरनवाल के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की संपूर्ण आदर्श ग्राम का निर्माण कराया जा रहा है।
इस पूजा पांडाल में हल चलते बैल और किसान, धान रोपते किसान, लोहार, छोटे दुकान, आत्मनिर्भर भारत का संदेश देते नजर आएंगे, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अंकित बरनवाल ने बताया वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में मिट्टी के बर्तनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, आदर्श गुरुकुल एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। गांव बढ़ाने की इस मुहिम को एक सामाजिक संदेश के रूप में पेश करने के लिए समिति अपने सभी पदाधिकारी से एवं सदस्यों से एकजुट होकर इसका भव्यता और दिव्यता से प्रचार प्रसार करने के लिए आग्रह तथा इस दिशा में आगे कार्य योजना तैयार किया।
इस बैठक में संतोष जायसवाल, विष्णु बरनवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर बरनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया तिवारी, अरुण अग्रवाल, निधीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
