आजमगढ़ मंडल में मऊ की राम लीला समिति नसोपुर प्रथम स्थान पर,अधिरोहण सामाजिक संस्थान ने किया सम्मानित


मऊ: आजमगढ़ मंडल के अन्तर्गत राम लीला महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मऊ जिले की राम लीला समिति नौसोपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए अधिरोहण सामाजिक संस्थान द्वारा समिति को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिरोहण सामाजिक संस्थान की संस्थापिका ज्योति सिंह और सहयोगी शारदा त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने समिति के अध्यक्ष अंजनी सिंह, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष हरि शंकर तिवारी और महामंत्री राकेश तिवारी को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

ज्योति सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "राम लीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। नौसोपुर समिति ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।"

शारदा त्रिपाठी ने समिति की प्रशंसा करते हुए कहा, "आप सभी ने मंडल स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। यह सफलता सभी कलाकारों और पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।"