भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् - भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, कुशमौर, मऊ में दिनांक 2 से 6 सितम्बर 2024 तक पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (ATMA), भोजपुर, बिहार द्वारा प्रायोजित है | निदेशक डॉ संजय कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 3 सितम्बर 2024 को इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधान वैज्ञानिक डॉ अंजनी कुमार सिंह से कृषकों ने गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन के सामान्य सिद्धांतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कृषकों ने वैज्ञानिक डॉ बनोथ विनेश से संकर बीज उताप्दान तकनीक सीखे | संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र बेंगलुरु से वैज्ञानिक डॉ मंजनगौड़ा ने ऑनलाइन माध्यम से प्रमुख फसलों के गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन के लिए कृषि संबंधी पद्धतियाँ के बारे में कृषकों को बताया | वैज्ञानिक डॉ कल्याणी कुमारी ने बीज के गुणवत्ता निर्धारण के लिए प्रायोगिक तकनीकें जैसे भौतिक शुद्धता, नमी, व्यवहार्यता प्रसुप् आदि की जानकारी प्रदान की । कृषकों ने बीज प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में बीज गुणवत्ता निर्धारण की प्रायोगिक तकनीकें सीखीं । वैज्ञानिक डॉ आलोक कुमार ने कृषकों को बीज गुणवत्ता अवलोकन: बीज प्रबंधन के विभिन्न चरणों के दौरान प्रभावित करने वाले घटक, कारक और इसके रखरखाव के बारे में बताया | संस्थान के अन्य वैज्ञानिकों के साथ कृषकों ने चर्चा की तथा लाभान्वित हुए |
HomeUnlabelled
भारतीय बीज विज्ञान संस्थान में आत्मा, भोजपुर, बिहार से आए कृषक ले रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ
