सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिकटिया मऊ में बच्चों द्वारा रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया

 सेंट जेवियर्स हाईस्कूल सिकटियां मऊ में स्कूल के बच्चों द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस मंगल कारी अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे  जी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

 प्राईमरी विंग के एवं अपर प्राईमरी के
बच्चों ने एक दूसरे को राखी बाँधकर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। 

इस मनोरम अवसर पर स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता, का भी आयोजन किया जिसमे रेड हाऊस, ब्लू हाऊस, ग्रीन हाऊस और येल्लो हाऊस के सभी बच्चियों ने प्रतिभाग किया। 

प्राईमरी विंग के नन्हें मुन्ने बच्चों ने ए०स०पी० कार्यालय मऊ, BSNL भुजौटी मऊ  जाकर वहाँ के सम्बन्धित अधिकारियों को राखी बाँधकर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।

 स्कूल के उप प्र‌धानाचार्य श्नी रवि प्रताप शर्मा जी ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए यह कहा कि यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम, त्याग, एवं समर्पण का त्यौहार है। रक्षाबंधन प्रेम का बंधन है जो भाई-बहन को जीवन‌भर एक दूसरे से. जोडे रखता है।