ड्रोन विधि से धान के खेत में नैनो यूरिया के छिड़काव का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।


आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने ड्रोन विधि से धान के खेत में नैनो यूरिया के छिड़काव का निरीक्षण किया। इस दौरान एआर कोऑपरेटिव तथा इफ्को के जिला प्रबंधक भी उपस्थित रहे। जिला कृषि अधिकारी सोमपाल गुप्ता ने बताया कि ड्रोन विधि से नैनो यूरिया के छिड़काव से समस्त पौधों को उचित पोषण प्राप्त होता है साथ ही आधा किलो नैनो यूरिया के माध्यम से एक एकड़ खेत में यूरिया का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद का कोई भी किसान इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक अथवा जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर ड्रोन विधि से नैनो यूरिया के छिड़काव की सहूलियत प्राप्त कर सकता है। इसके लिए किसान को प्रति बीघा ₹100 के हिसाब से भुगतान करना होगा।