मानवता को शर्मशार कर रहा है आतंकवाद-अरविंद पांडेय


 घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने साथियों संग विचार विमर्श करके आतंकवाद का खात्मा करने के लिए राष्ट्रपति महोदया जी एवं प्रधान मंत्री जी को पत्र लिखकर रजिस्ट्री द्वारा भेजा गया, जिसमें अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने लिखा कि बांग्लादेश में आतंकवाद बढ़ जाने के कारण अपलसंख्यक हिंदुओं, जैनियों, पारसियों पर ज़ुल्म ढाया जा रहा है, उनका कत्ल करके उनकी संपतियों को लूटा जा रहा है और साथ ही साथ उनका धर्म परिवर्तन भी कराया जा रहा है जो कि मानवता को शर्मशार कर रही है जिसका निराकरण बहुत ही जरूरी है राष्ट्रपति महोदया जी एवं माननीय प्रधान मंत्री जी से विनती है कि इस आतंकवाद को तत्काल प्रभाव से रोका जाए जिससे अमन शांति पूर्ण रूप से बनी रहे, महामंत्री खुर्शीद खान ने कहा कि आतंकवाद किसी भी देश के लिए नासूर बन गया है, बांग्लादेश में जो अत्याचार हो रहा है वह इंसानियत के नाम पर धब्बा है, सभी को अपनी जिंदगी जीने का हक है, चाहे वह किसी भी देश या राष्ट्र का हो, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि आतंकवादियों की कोई भी जाती नहीं होती यह लोगों का जीना मुश्किल कर दे रहे हैं राह चलते लोगों को लूटना और मार देना भी किसी आतंकवाद से कम नहीं है, रही बात बांग्लादेश की तो उसे पता होना चाहिए कि बांग्लादेश को बनाने वाला भारत ही है और भारत के अलावा उनका कोई मददगार भी नहीं है, इस आतंकवाद को तुरन्त रोका जाए एवं अमन शांति बनाया जाए, किसी भी अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि भारत हमारा गौरव है, देश की आन, बान शान है हमारा भारत, परम आदरणीय राष्ट्रपति महोदया जी एवं माननीय प्रधान मंत्री जी से विनती है कि सभी की रक्षा करने की कृपा करें इसके लिए पूरा देश आपके साथ है, सुदर्शन कुमार, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन, महामंत्री खुर्शीद खान, नौशाद खान, बदरूल इस्लाम अबरार अहमद उपाध्यक्ष जियाउद्दीन खान रणधीर सिंह, राजेश जायसवाल, हरेंद्र चौरसिया, राजेश सिंह, राजेश पांडेय, निर्भय पांडेय, रमेश चंद्र सिंह, अरविंद मौर्य, भोला विश्वकर्मा, गुड्डू भाई, नेहाल अख्तर सहित सभी सदस्यों ने अपनी बात रखते हुए अपना समर्थन दिया,,,, घोसी संघर्ष समिति घोसी हमेशा शांति पूर्ण माहौल बनाने के लिए सदा तत्पर रहती है, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं भारत सरकार से आतंकवाद खत्म करने के लिए विनती की  ।