यूनियन बैंक आफ इण्डिया व अन्य बैंको के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल, मऊ में एस0एल0बी0सी0 के निर्देशानुसार विशेष ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 मुख्य विकास अधिकारी, यूनियन बैंक आफ इण्डिया के क्षेत्र प्रमुख, एस0एल0बी0सी0 लखनऊ के उप महाप्रबन्धक, अग्रणी जिला प्रबन्धक व अन्य बैंकों के सदस्यगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
यह कार्यक्रम 40 प्रतिशत से नीचे सी0डी0 रेशियों वाले बैंको पर विशेष रूप से केन्द्रित था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा यू0बी0आई0, पी0एन0बी0, एस0बी0आई0, बी0ओ0आई0 एवं अन्य बैंको द्वारा स्वीकृत किये गये लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किये गये। जिसमें बैंको द्वारा कुल 102.58 करोड के विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृत एवं वितरित किये गये।
कार्यक्रम का समापन अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा अतिथियों का धन्यवाद के साथ किया गया।
