विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग गोरक्षप्रान्त की कार्यकर्ता बैठक बुनकर कॉलोनी स्थित सीएलसी सेंटर पर संपन्न हुयी
बैठक मे विहिप गोरक्षा विभाग के प्रांतीय पदाधिकारी और जिले के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
बैठक का शुभारम्भ अखिल भारतीय गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन परिषद के प्रान्त अध्यक्ष रामाशीष राय, गौवंश हत्या मांस निर्यात निरोध परिषद के प्रान्त अध्यक्ष भानुप्रकाश पांडेय, प्रान्त मंत्री केशरी कुमार एवं प्रान्त संयोजक गौरव रघुवंशी द्वारा गौमाता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया।
बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रान्त अध्यक्ष भानुप्रकाश पांडेय ने बताया की विहिप गोरक्षा विभाग द्वारा निरंतर गौरक्षा के विषयों पर मजबूती से कार्य किया जा रहा है और शीघ्र ही मऊ जिले के गाँव गाँव में नयी समितियाँ बनाकर संगठन का विस्तार किया जायेगा।
प्रान्त संयोजक गौरव रघुवंशी ने कहा की गोरक्षा विभाग द्वारा जैविक खेती एवं देशी गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किसानों के बीच में जाकर जागरूक किया जा रहा है
गोरक्षा का उद्देश्य गाय गीता गंगा गायत्री और गाँव के संरक्षण और संवर्धन का है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पबद्ध होकर कार्य करेंगे।
गोरक्षा संगठन का विस्तार करते हुए गोरक्षा विभाग के प्रान्त मंत्री केशरी कुमार द्वारा आर्यमगढ़ विभाग में एडवोकेट मनोज सिंह को विभाग अध्यक्ष,
डॉ प्रवीण पांडेय को विभाग कार्यध्यक्ष, चंदन सिंह को जिलाध्यक्ष, अरविन्द अग्रवाल को जिला कार्याध्यक्ष, आशीष गोयल को जिला उपाध्यक्ष, रविंद्र पांडेय को जिला उपाध्यक्ष एवं मऊ जिले के संगठन में राजाराम सिंह को प्रखंड अध्यक्ष रतनपुरा, अशोक पांडेय को प्रखंड मंत्री रतनपुरा, अरविन्द यादव को प्रखंड अध्यक्ष रानीपुर, सुशीला मौर्या को नगर अध्यक्ष महिला, निशा कश्यप नगर सह मंत्री महिला घोषित किया गया।
बैठक का संचालन गोरक्षा के जिला मंत्री शिवम मिश्रा द्वारा एवं आभार ज्ञापन विहिप गोरक्षा के जिलाध्यक्ष अरविन्द पांडेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रान्त संरक्षक अशोक अग्रवाल, राजेंद्र राय, विभाग मंत्री बलिया विभाग शैलेश मौर्या, विभाग संयोजक आर्यमगढ़ कुंवर गजेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, तारकेश्वर जायसवाल, सौरभ यादव, नितेश मिश्रा, कार्तिक चौरसिया, तुषार उपाध्याय, अदभुत त्रिपाठी, राजकुमार यादव, राजीव खन्ना, सुशीला मौर्या, निशा कश्यप समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
