पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेश सिंह अत्री द्वारा आज दिनांक 20.08.2024 को पुलिस लाईन मीटिंग हॉल में आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को त्रुटि रहित एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान परीक्षा से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गयी तथा सीसीटीवी कैमरों एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था से संबन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । साथ ही साथ यातायात व्यवस्था से संबंधित महत्त्वपुर्ण बिन्दुओं के बारे में संबंधित को बताया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी घोसी श्री दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शीतला प्रसाद पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तथा अन्य पुलिस कर्मचारीगण तथा प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
