रामलला को 10 महीने में 11 करोड़ रुपये विदेश से मिले


रामलला को अब विदेशी भक्त भी दान अर्पित कर रहे हैं। विदेशी दान में तेजी आ गई है। अक्तूबर 2023 में राममंदिर ट्रस्ट को विदेशी चंदा लेने का अधिकार प्राप्त हुआ। इसके बाद से विदेशी दान में भी तेजी आ गई है। पिछले दस माह में करीब 11 करोड़ का विदेशी दान ट्रस्ट को प्राप्त हो चुका है। नेपाल व अमेरिका से सर्वाधिक भक्त दान भेज रहे हैं। विदेशी दान लेने के लिए राममंदिर ट्रस्ट ने नई दिल्ली में स्टेट बैंक में खाता खोल रखा है।