जिला मजिस्ट्रेट ने 6 लोगों को 6 माह के लिए किया जिला बदर


 मऊ-जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण मिश्र द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा एक्ट नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 18 लोगो को थाने पर हाजिरी एवं 06 लोगों को 6 माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया गया। जिसमें जिलाबदर किए गए अपराधियों का विवरण निम्नवत है प्रदीप सिंह ग्राम मखदुमपुर थाना घोसी, मुन्ना ठठेरा ग्राम पिपरीडीह सरायलखंसी, फिरोज उर्फ मोनू ग्राम लाडनपुर चेलाराम का पूरा थाना कोपागंज, राघवेंद्र यादव उर्फ गणेश ग्राम अदारी देहात सिधौना थाना कोपागंज, सतीश ग्राम गोठाबारी थाना रामपुर, संतोष राम ग्राम इटौरा कुटी थाना हलधरपुर है। थाने पर हाजिरी हेतु अपराधियों का विवरण निम्नवत है संजय चौहान ग्राम चक्कीमूसाडोही थाना मधुबन, अविनाश सोनकर उर्फ गोकुल सोनकर ग्राम दक्षिण टोला महरनियां थाना कोतवाली, सोनू कुमार ग्राम फरसराबुर्जुग थाना दोहरीघाट, अशोक साहनी ग्राम भदेसरा थाना दक्षिण टोला, राम आशीष यादव ग्राम एकौना थाना मोहम्मदाबाद गोहाना, शाहिद जमाल ग्राम डोमनपुरा चुंगी थाना दक्षिण टोला, संजय राजभर ग्राम मऊ कुबेर थाना हलधरपुर, विक्कन यादव ग्राम धरमपुर विशुनपुर नकिहवा थाना मधुबन, धर्मेंद्र यादव ग्राम हसनपुर थाना रामपुर, रामदरश यादव ग्राम भवरेपुर थाना सरायलखंशी, टीपू उस्मानी ग्राम ढिलई फिरोजपुर थाना रामपुर, नादिर उस्मानी ग्राम ढिलई फिरोजपुर थाना रामपुर, नैयर उस्मानी ग्राम ढिलई फिरोजपुर थाना रामपुर, अरविंद कुमार मिश्रा ग्राम पदारथपुर थाना रामपुर, अशोक यादव ग्राम रामपुर चकिया थाना दक्षिण टोला, वीर बहादुर सिंह ग्राम रकौली थाना सरायलखंशी, लवकुश ग्राम रकौली थाना सरायलखंसी, पंकज यादव ग्राम भवरेपुर थाना सराय लखंसी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गोवध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए दो लोगों का वाहन जप्त करने के आदेश जारी किए गए जिसमें अंजू देवी ग्राम रघुनाथपुर बासडीह बलिया थाना हलधरपुर, सोनू कुमार ग्राम भोपौरा थाना कोपागंज है। इन अभियुक्तियो के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर किए गए अपराधियों पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा के अंदर प्रवेश न करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए। इसके अलावा उन्होंने थाने पर अपराधियों हाजिरी सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।