घोसी लोकसभा क्षेत्र में गाजीपुर तिराहे से लेकर सोनिधापा मैदान तक दिल्ली विश्वद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह ने पदयात्रा आयोजित की जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया पदयात्रा के दौरान शक्ति सिंह ने सुभासपा और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार अरविंद राजभर को जिताने की अपील की मीडिया से बात करते हुए शक्ति सिंह ने कहा कि जनहित के काम निरंतरता से होते रहे इसके लिए जरूरी है की देश में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बने गौरतलब हो की घोसी लोकसभा क्षेत्र से शक्ति सिंह ने भी टिकट का प्रयास किया था पर सीट गठबंधन के सहयोगी को मिल जाने से प्रत्याशी अरविंद राजभर चुनाव मैदान में हैं, घोसी लोकसभा क्षेत्र में अभी तक अरविंद राजभर और सपा प्रत्याशी राजीव राय के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा था।
लेकिन नरेंद्र मोदी की विशाल रैली और शक्ति सिंह के मैदान में उतर जाने के बाद चर्चा जोरों पर है की चुनाव भाजपा और सुभासपा के गठबंधन प्रत्याशी अरविंद राजभर की तरफ झुक गया है। शक्ति सिंह ने लोकसभा घोसी में NDA प्रत्याशी के समर्थन में कल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सभाएँ की थी और आज पदयात्रा से समीकरण अरविंद राजभर के पक्ष में झुकता दिख रहा है।
शक्ति सिंह ने घोसी लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से गर्मा दिया है।