प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भाजपा कार्यालय पर टीवी के माध्यम से संबोधन को कार्यकर्ताओं ने सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात के 109 वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुबह 11 बजे पूरे देश में एक साथ प्रसारित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने जनपद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के लाइव सम्बोधन को टीवी के माध्यम से सुना।
       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार  को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा प्रभु राम का शासन, हमारे संविधान निर्माताओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत था और इसलिए 22 जनवरी को अयोध्या में मैंने 'देव से देश' की बात की थी, 'राम से राष्ट्र' की बात की थी।' उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ने देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया है। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम, सबके हृदय में राम। 22 जनवरी की शाम को पूरे देश ने रामज्योति जलाई, दिवाली मनाई। इस दौरान देश ने सामूहिकता की शक्ति देखी, जो विकसित भारत के हमारे संकल्पों का भी बहुत बड़ा आधार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार 26 जनवरी की परेड बहुत ही अद्भुत रही,लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा परेड में महिला सशक्तिकरण को देखकर हुई, जब कर्त्तव्य पथ पर, केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कदमताल शुरू किया तो सभी गर्व से भर उठे। इस बार परेड में मार्च करने वाले 20 दस्तों में से 11 दस्ते महिलाओं के ही थे। हमने देखा कि जो झांकी निकली, उसमें भी सभी महिला कलाकार ही थीं। जो सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, उसमें भी करीब डेढ़ हज़ार बेटियों ने हिस्सा लिया था। DRDO ने जो झांकी निकाली, उसने भी सभी का ध्यान खींचा। उसमें दिखाया गया कि कैसे नारीशक्ति जल-थल-नभ, साइबर और स्पेस, हर क्षेत्र में देश की सुरक्षा कर रही है।

      इस अवसर पर कृष्ण कांत राय अवधेश सोनकर आकाश मल्ल अर्पित उपाध्याय गोपाल दूबे समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।