मऊ। नगर के श्रीराम मंदिर पावर हाउस में बुधवार से एक सप्ताह तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ संगीतमय कथा का आयोजन किया जाना है। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी अभिचल पाण्डेय 'गोलू पंडित' द्वारा दी गयी। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन 26 जुलाई से 01 अगस्त, एक सप्ताह तक सायं 5 से 8 बजे तक चलेगा।
कथा व्यास आचार्य विशाल पाण्डेय द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ संगीतमय कथा का वाचन किया जायेगा। इस आयोजन में शामिल होने से श्रीमद् भागवत कथा के बारे में जानकारी प्राप्त होगी साथ इसके श्रवण में जीवन सार्थक होगा।
श्रीराम राम मंदिर के पुजारी ने जनपद/नगर के सभी भक्तगणों से अपील किया है कि उक्त संगीतमय कथा में ससमय उपस्थित होकर कथा के श्रवण से पुण्य के भागी बनें।