समय प्रबंधन का महत्व समझे छात्र .. डॉक्टर शर्वेश पांडेय डीएवी इंटर कॉलेज में साहित्य परिषद का विदाई समारोह

डीसीएसके पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर शर्वेश पांडेय ने कहा कि छात्र जीवन में समय प्रबंधन का बड़ा महत्व है! प्रतियोगी परीक्षाओं में समय का सही संयोजन ना होने पर छात्र सफल नहीं हो पाते। सदैव अपना लक्ष्य निर्धारित करने के पश्चात की तैयारी करनी चाहिए जो जैसा लक्ष्य बनाता है। वैसी सफलता प्राप्त करता है! शिक्षा से बच्चों का मानसिक शारीरिक और चारित्रिक विकास होता है ।
वे बुधवार को साहित्य कला परिषद द्वारा आयोजित छात्रों के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे! 
प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने कहा छात्र परीक्षा में उत्साह पूर्वक भाग ले! उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही जीवन की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है! और ऋषिकेश पांडेय , ज्ञानेंद्र मिश्र,डॉक्टर कंचन लता पांडेय ,अरविंद त्रिपाठी अनिल कुमार विमल आदि ने भी संबोधित किया! 
समारोह का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया! कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए! कक्षा 12 की सुमैया द्वारा विदाई गीत सुनकर लोगों की आंखें भर आई! विदाई समारोह में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं में उ म्मे सुमैया आयशा तबस्सुम पलक पांडेय सजल कुमार गुप्ता मोहम्मद सादिक प्रशांत मोहित शिवेंद्र शमामा परवीन बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया।
इस अवसर पर भीष्म यादव,अर्चना गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार शैलेंद्र यादव, विवेक शुक्ला, मनोज यादव कल्पनाथ आयुष सिंह पवन जयसवाल बृजेश राय आदि उपस्थित रहे !