डॉ अरविंद श्रीवास्तव अध्यक्ष एवं डॉ अंजनी पाठक निर्विरोध सचिव बने

 प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई मऊ का पुनर्गठन, निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण कुमार यादव एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी मऊ डॉ अशोक कुमार सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ* 
 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद श्रीवास्तव अध्यक्ष डॉ पन्नालाल उपाध्यक्ष एवं डॉ अंजनी पाठक सचिव/कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुए। होम्योपैथिक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ अरविंद श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारी डॉ अरुण यादव जिला होमपेथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह सहित उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। निर्वाचन के उपरांत डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि आयुष विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं प्रांतीय होमपेथिक चिकित्सा सेवा संघ प्रदेश कार्यकारिणी के दिशानिर्देशों का अनुपालन किया जाएगा साथ ही होम्योपैथिक इलाज के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में मऊ जनपद वासियों की सेवा की जाएगी। संवर्गीय सदस्यों की किसी भी समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा एवं होम्योपैथी के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। समय-समय पर गोष्ठी एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ अर्चना डॉ प्रमोद गुप्ता डॉ राजीव आनंद डॉ नम्रता श्रीवास्तव डॉ राजेश यादव डॉ कन्हैया त्रिपाठी डॉ अवनीश सिंह डॉक्टर तेज नारायण यादव डॉक्टर अनिल डॉ वरुण आनंद डॉ राजेश कुमार डॉ प्रभात वरिष्ठ फार्मासिस्ट राम अवध अशोक चौबे मोहम्मद रहीन अमरजीत विनोद इत्यादि उपस्थित रहे।